इदारा-ए-अदब इस्लामी के आयोजन में शायरों ने पेश कीं भावपूर्ण नातें
इलकल (बागलकोट)। पैगंबर हजरत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की शान में नातिया मुशायरा इदारा-ए-अदब इस्लामी के तत्वावधान में शहर की इब्राहिम मस्जिद में आयोजित किया गया। शायरों ने नात और शायरी के माध्यम से पैगंबर मोहम्मद के प्रेम, मानवता, शांति, भाईचारे और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि शिवमोग्गा के इदारा-ए-अदब इस्लामी के प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद आबिदुल्लाह अथहर ने कहा कि संस्था साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में शांति, सह-अस्तित्व और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने साहित्य को समाज को जोडऩे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया।
अध्यक्षता करते हुए इदारा-ए-अदब इस्लामी इलकल के अध्यक्ष महबूब आलम बडगन ने कहा कि नातिया मुशायरा श्रद्धा, साहित्य और मानवीय संदेशों का संगम है। शायरों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पैगंबर मोहम्मद के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
नातों और उर्दू शायरी पर श्रोताओं ने ‘माशाअल्लाह’ और ‘बहुत बढिय़ा’ कहकर दाद दी। कार्यक्रम में मोहम्मद मुदस्सिर, डॉ. नूरमोहम्मद बिलेकुदरी और हुसैनभाषा सुलेभावी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

