फसल बीमा में रिकॉर्ड : 32.56 लाख किसानों ने कराया पंजीकरणफसल बीमा में रिकॉर्ड : 32.56 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण

पिछले साल से 7.56 लाख अधिक

कलबुर्गी में सबसे ज्यादा 4.72 लाख किसानों ने भरा प्रीमियम

कलबुर्गी। कर्नाटक में 2026-27 के खरीफ मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रिकॉर्ड 32,56,680 किसानों ने पंजीकरण कराया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7.56 लाख अधिक है और अब तक के सभी वर्षों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

कलबुर्गी में भी बना नया रिकॉर्ड

2025-26 में राज्य में करीब 25 लाख और 2024-25 में 20.77 लाख किसानों ने फसल बीमा कराया था। इस वर्ष सूखे की स्थिति को देखते हुए बीमा से राहत मिलने की उम्मीद में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रीमियम जमा किया।

कलबुर्गी जिले में सबसे अधिक 4.72 लाख किसानों ने बीमा कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या करीब तीन लाख थी। तुअर, धान, रागी, मक्का, सोयाबीन, कपास, मूंग और मूंगफली समेत विभिन्न खरीफ फसलों का बीमा कराया गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी, जिसे अब 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

कल्याण कर्नाटक में सबसे अधिक पंजीकरण

कलबुर्गी के बाद बीदर में 4.17 लाख किसानों ने बीमा कराया। कोप्पल में 1.53 लाख, हावेरी में 2.61 लाख, विजयपुर में 2.72 लाख और रायचूर में करीब 1.26 लाख किसानों का पंजीकरण हुआ है। इसके विपरीत बेलगावी में करीब 81 हजार किसानों ने ही बीमा कराया।

तटीय जिलों में बेहद कम भागीदारी

मेंगलूरु और उडुपी में मिलाकर केवल करीब 1,500 किसानों ने फसल बीमा कराया है। शिवमोग्गा में पिछले वर्ष 1.23 लाख के मुकाबले इस वर्ष केवल 35,234 किसानों ने पंजीकरण कराया।

‘मुआवजे में भेदभाव न हो’

पिछले दो वर्षों से कलबुर्गी को राज्य में सर्वाधिक फसल बीमा मुआवजा मिल रहा है। 2024-25 में जिले को 656 करोड़ रुपए, जबकि 2025-26 में करीब 587 करोड़ रुपए मिले थे।

किसानों ने मांग की है कि फसल नुकसान के अनुपात में मुआवजा दिया जाए और फसल कटाई प्रयोग (सीसीइ) निष्पक्ष तरीके से किया जाए। कलबुर्गी जिला प्रभारी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि अत्यधिक बारिश और बारिश की कमी दोनों से किसान प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए फसल बीमा के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *