बदले में आएंगे 8 भेडि़ए और 4 घडिय़ाल
पशु विनिमय योजना के तहत 20 अगस्त को शिवमोग्गा पहुंचेगा नया वन्यजीव दल
शिवमोग्गा। पशु विनिमय योजना के तहत शिवमोग्गा चिडिय़ाघर से गुरुवार को दो जंगली भैंसे बिहार के पटना चिडिय़ाघर भेजे गए। इनके बदले 20 अगस्त को शिवमोग्गा चिडिय़ाघर में 8 भेडि़ए—3 नर और 5 मादा—तथा 4 घडिय़ाल—2 नर और 2 मादा—लाए जाएंगे।
शिवमोग्गा चिडिय़ाघर में देश की पहली जंगली भैंसा सफारी है। यहां प्रशिक्षित जंगली भैंसों को देश के अन्य चिडिय़ाघरों की मांग के अनुसार भेजा जाता है और बदले में वहां से अन्य वन्यजीव लाए जाते हैं।
गुरुवार शाम दोनों नर भैंसों को विशेष वाहन से पटना रवाना किया गया। वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया था। दोनों जंगली भैंसों को यात्रा के लिए क्रेट प्रशिक्षण भी दिया गया था।
पशु विनिमय अभियान में शिवमोग्गा चिडिय़ाघर के डॉ. श्रवण सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर एस. सुंकद, बन्नेरघट्टा के डॉ. प्रयाग और बेंगलूरु की डॉ. निरुपमा ने भाग लिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

