जांच अधिकारी की अनुपस्थिति के चलते पुलिस ने आगे बढ़ाई कार्रवाई
हरिहर (दावणगेरे). पोक्सो मामले में आरोपी हरिहर पंचमसाली पीठ से निलंबित वचनानंद स्वामी की पुलिस पूछताछ तीसरी बार टाल दी गई है।
पुलिस ने स्वामी को सोमवार को हरिहर थाने में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। हालांकि, मामले के जांच अधिकारी के अन्य ड्यूटी पर चले जाने के कारण निर्धारित पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही नई तारीख तय कर फिर से नोटिस जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि बच्चों के यौन उत्पीडऩ के आरोप में वचनानंद स्वामी के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संवेदनशील प्रकरण को लेकर राज्यभर में चर्चा जारी है।
मामला सामने आने के बाद हरिहर पंचमसाली पीठ में प्रशासनिक बदलाव भी हुए थे। पुलिस फिलहाल साक्ष्य जुटाने और संबंधित लोगों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी रखे हुए है।
घटना को लेकर सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक पक्ष निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने पर जोर दे रहा है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

