धर्मस्थल में भगवान मंजुनाथ के दर्शन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णनश्रीक्षेत्र धर्मस्थल में रविवार को भगवान मंजुनाथ के दर्शन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन।

विशेष पूजा-अर्चना की, अन्नदान सेवा और सामाजिक कार्यों की सराहना की

सुरक्षा के मद्देनजर ‘नो-फ्लाई’ और ‘नो-ड्रोन’ क्षेत्र घोषित

मेंगलूरु/बेल्तंगडी. भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रविवार को श्रीक्षेत्र धर्मस्थल पहुंचकर भगवान मंजुनाथ स्वामी के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर पहुंचे उपराष्ट्रपति ने श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

दर्शन के बाद उन्होंने धर्मस्थल की प्रसिद्ध अन्नपूर्णा छत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराने वाली अन्नदान सेवा की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉ. डी. वीरेंद्र हेग्गड़े से मुलाकात कर क्षेत्र में संचालित धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उपराष्ट्रपति ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत, सांसद बृजेश चौटा, राज्यसभा के सचिव सोमशेखर तथा विधान परिषद सदस्य प्रतापसिंह नायक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डॉ. हेमावती वी. हेग्गड़े, डी. हर्षेंद्र कुमार, डी. सुरेंद्र कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति शनिवार को वायुसेना के विशेष विमान से मेंगलूरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां सांसद बृजेश चौटा ने उनका स्वागत किया। बाद में वे हेलीकॉप्टर से धर्मस्थल रवाना हुए। धर्मस्थल में एस.डी.एम. शैक्षणिक संस्थानों के उपाध्यक्ष डी. सुरेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मेंगलूरु हवाई अड्डे और धर्मस्थल क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से धर्मस्थल मंदिर तथा कार्यक्रम स्थल के आसपास 1,500 मीटर क्षेत्र को ‘नो-फ्लाई जोन’ और ‘नो-ड्रोन जोन’ घोषित किया।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *