मिट्टी के नाग की जगह असली नाग को पूजा!प्लास्टिक के डिब्बे में रखे असली नाग की पूजा करता परिवार।

नाग पंचमी पर हुक्केरी में अनोखा मामला

प्लास्टिक के डिब्बे में रखे नाग की परिवार ने की पूजा

चिक्कोड़ी (बेलगावी)। नाग पंचमी के अवसर पर आमतौर पर नाग की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है। लेकिन बेलगावी जिले के हुक्केरी कस्बे में एक परिवार ने मिट्टी के नाग के बजाय असली नाग को घर लाकर उसकी पूजा की।

हुक्केरी कस्बे की कलाल गली में एक नाग दिखाई देने के बाद सर्प रक्षकों की मदद से उसे सुरक्षित पकड़ा गया। इसके बाद सांप को अक्षय बेनाडिकर के घर ले जाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने नाग पंचमी के अवसर पर उसकी पूजा-अर्चना की।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

परिवार ने नाग को एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा और उसके सामने पूजा की। पूजा के दौरान बनाए गए वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नाग पंचमी के दिन वास्तविक नाग की पूजा किए जाने की यह घटना स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है।

हालांकि, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, सांप को पकडक़र घर में रखना उसके लिए तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे मामलों में प्रशिक्षित सर्प रक्षकों की सहायता से उसे सुरक्षित रूप से प्राकृतिक आवास में छोडऩा अधिक उचित माना जाता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *