आठ साल बाद लौटे युवक की दिनदहाड़े हत्याआठ साल बाद लौटे युवक की दिनदहाड़े हत्या

40 से अधिक वार कर मौत के घाट उतारा, तीन हमलावर फरार

पुरानी रंजिश में बदले की आशंका

हुब्बल्ली। ‘छोटा मुंबई’ के नाम से चर्चित हुब्बल्ली में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। लिंगराजनगर के बनशंकरी कॉलोनी के पास तीन हमलावरों ने दादापीर इस्माइलसाब उदयकर (33) का पीछा कर बीच सडक़ पर उस पर 40 से अधिक वार किए और फरार हो गए।

दादापीर मूल रूप से हुब्बल्ली के गिरियाल रोड स्थित शिवसोमेश्वर नगर का निवासी था और पिछले करीब आठ वर्षों से कलघटगी तालुक के भोगेनागरकोप्पा में रह रहा था।

बाइक छोडक़र भागा, फिर हमला

जानकारी के अनुसार, हमलावरों से बचने के लिए दादापीर अपनी बाइक छोडक़र पैदल भागा। उसके पैरों में चप्पल भी नहीं थी। भागते समय वह एक दोपहिया वाहन से टकराकर सडक़ पर गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसके चेहरे पर भी कई वार किए गए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सडक़ से गुजर रहे लोग और वाहन चालक वारदात देखकर सहम गए। हमलावरों के दुस्साहस के कारण कोई दादापीर की मदद के लिए आगे नहीं आया।

आठ साल बाद हुब्बल्ली क्यों आया?

दादापीर के भाई सादिक उदयकर के अनुसार, वर्ष 2017 में दादापीर और उसके परिवार पर हत्या का प्रयास हुआ था। इसके बाद वह हुब्बल्ली छोडक़र भोगेनागरकोप्पा में रहने लगा था। करीब आठ साल बाद अचानक उसके शहर आने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उसे किसी साजिश के तहत शहर बुलाया गया था अथवा उसके हुब्बल्ली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद हमलावरों ने उसका पीछा किया।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

दादापीर वर्ष 2015 में कसबापेट थाना क्षेत्र में मारुति चलवादी की हत्या के मामले में तीसरा आरोपी था। वर्ष 2017 में उस पर और उसके परिवार पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज हुआ था। दादापीर के भाई ने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने उसकी हत्या की होगी।

मोबाइल और सीसीटीवी से जांच

पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों की तलाश के लिए एसीपी शिवानंद चलवादी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस मोबाइल नंबर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से आए थे और हत्या के बाद सेटेलमेंट क्षेत्र में जाकर कपड़े बदलकर फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो रिक्शा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को केएमसीआरआइ के शवगृह में रखा गया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *