हलियाल में पुलिस की कार्रवाई
6,500 रुपए का 130 ग्राम गांजा जब्त
कारवार। उत्तर कन्नड़ जिले के हलियाल कस्बे के देशपांडे नगर औद्योगिक क्षेत्र में गांजा बेचने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6,500 रुपए मूल्य का 130 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान हलियाल के सिद्धरामेश्वर गली निवासी सुदीप दशरथ भोविवड्डर (20) के तौर पर की गई है। पुलिस को 13 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे प्रेस्टिज बुक हाउस के सामने सडक़ पर गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद किया।
इस संबंध में हलियाल पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपान एम.एन., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णमूर्ति, दांडेली उपविभाग के डीवाईएसपी गिरीश बी. और हलियाल सर्कल निरीक्षक भीमण्णा सूरी के मार्गदर्शन में पीएसआई किरण पाटील तथा जांच अधिकारी पीएस कुमार कांबले के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस दल में श्रीशैल जी.एम., लक्ष्मण पुजारी, गुरप्पा वड्डर, गणेश, विनायक, मल्लिकार्जुन और देमण्णा कोलंबी शामिल थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

