राशन के चावल का अवैध भंडारण करने का आरोप
71 बोरियों में मिला 35.70 क्विंटल चावल
कलबुर्गी। जेवरगी शहर के बाहरी इलाके में सिद्धश्री पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल का अवैध भंडारण पकड़ा गया। अधिकारियों ने 1,21,380 रुपए मूल्य का 35 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल जब्त किया।
71 बोरियों में रखा था चावल
पुख्ता सूचना के आधार पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपनिदेशक मारुति बैकोड, जेवरगी थाने के पीएसआइ गजानंद बिरादार, खाद्य निरीक्षक प्रशांत पुजारी सहित अधिकारियों ने गोदाम पर छापा मारा। यहां 71 बोरियों में रखा 35 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल बरामद कर जब्त किया गया।
अवैध रूप से राशन का चावल भंडारित करने के आरोप में लोहित नामक व्यक्ति के खिलाफ जेवरगी पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम-1977 की धारा 3 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

