हुब्बल्ली-धारवाड़ में नशा विरोधी अभियानहुब्बल्ली-धारवाड़ में नशा विरोधी अभियान

तीन वर्षों में 1,339 आरोपी गिरफ्तार

हुब्बल्ली। पुलिस विभाग ने हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर में मादक पदार्थों के जाल को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया है। विशेष अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में 1,339 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीपीएस मामलों का आंकड़ा

पुलिस के अनुसार, 2024 से 2026 के बीच कुल 643 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4,079 व्यक्तियों की चिकित्सकीय जांच की गई और उनमें से 1,339 के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई।

‘नशा मुक्त कर्नाटक’ मोबाइल ऐप

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस ने हाल ही में “नशा मुक्त कर्नाटक” मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप के जरिए आमजन स्वयं पुलिस को सूचना दे रहे हैं। इससे गांजा उगाने वाले किसान, विक्रेता, ग्राहक, सिंथेटिक ड्रग्स बनाने वाली प्रयोगशालाएं और भंडारण करने वाले लोग बड़ी संख्या में पकड़े जा रहे हैं।

जनजागृति अभियान

पिछले तीन वर्षों में 568 जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 1.3 लाख विद्यार्थी और 39 हजार से अधिक नागरिक शामिल हुए। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से 368 कार्यक्रम संचालित किए गए।

पुलिस की रणनीति

पुलिस विभाग ने ड्रग्स नेटवर्क, सप्लायर और पेडलरों पर कानूनी कार्रवाई, रोकथाम, जनजागृति और पुनर्वास कार्यक्रमों की योजना बनाई है। प्रत्येक जिले और तालुक स्तर पर ड्रग्स विरोधी अभियान चलाने की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों को दी गई है।

विशेष कार्यक्रम आयोजित

ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। सप्लायर और पेडलरों को गिरफ्तार किया जा रहा है। युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
श्रुति एन.एस., डीसीपी

तीन वर्ष के आकड़े।

वर्ष — दर्ज मामले

2024 — 245
2025 — 258
2026 — 140
कुल — 643

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *