1.23 किलो गांजा और 400 रुपए नकद जब्त, एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज
शिवमोग्गा। शहर के बाहरी इलाके अनुपिनकट्टे के पास गांजा बेचने के आरोप में तुंगा नगर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 61,500 रुपए मूल्य का 1 किलो 230 ग्राम गांजा और 400 रुपए नकद जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, अनुपिनकट्टे में तुंगा ऊपरी नहर के पास गांजा बेचने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
निरीक्षक के.टी. गुरुराज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ तुंगा नगर पुलिस थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

