गदग सहित 13 स्टेशनों पर ठहराव
हुब्बल्ली. त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने हुब्बल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक एक तरफा विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। इससे उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मंजूनाथ कनमड़ी के अनुसार, रेलगाड़ी संख्या 07349 हुब्बल्ली-झांसी विशेष एक्सप्रेस 22 अक्टूबर की रात 11.50 बजे हुब्बल्ली से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6.30 बजे झांसी पहुंचेगी।
इन 13 स्टेशनों पर ठहराव
विशेष रेलगाड़ी गदग, बादामी, बागलकोट, विजयपुर, सोलापुर, दौंड, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों पर रुकेगी।
20 डिब्बों की होगी ट्रेन
इस रेलगाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 8 और दिव्यांग यात्रियों के अनुकूल 2 डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। रेलवे ने त्योहार के दौरान बढऩे वाली यात्री संख्या को संभालने के लिए यह विशेष सेवा शुरू की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
