विजयेंद्र-यत्नाल की मुलाकात पर बोले जारकीहोली
भाजपा के दोनों नेताओं की मुलाकात को बताया सामान्य
गन्ना किसानों की जायज मांगों पर सरकार के समर्थन का भरोसा
हुब्बल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और विधायक बसनगौड़ा पाटील यत्नाल की मुलाकात को लेकर मंत्री सतीश जारकीहोली ने राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि दोनों एक ही पार्टी के हैं, मिलेंगे तो हम क्या कर सकते हैं। राजनीति में मतभेद और मनमुटाव आम हैं और चुनाव आते ही नेता फिर एकजुट हो जाते हैं।
धारवाड़ में पत्रकारों से बातचीत में जारकीहोली ने कहा कि कांग्रेस में भी मतभेद होते हैं और कई बार नेता आपस में उलझते हैं, लेकिन चुनाव के समय सभी साथ आ जाते हैं। इसलिए विजयेंद्र-यत्नाल मुलाकात को ज्यादा महत्व देने की जरूरत नहीं है।
गन्ना किसानों पर सरकार का रुख साफ
गन्ना किसानों के आंदोलन पर जारकीहोली ने कहा कि सरकार न किसानों के किसी एक समूह के पक्ष में है, न विरोध में। जायज मांगें सामने आईं तो सरकार उन पर विचार करेगी। किसानों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा और आंदोलन के स्वरूप के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान किसानों को सरकार या पुलिस की ओर से अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सावधानी बरती जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

