बेंगलूरु-कारवार के बीच नई स्लीपर बस सेवा शुरूएनडब्ल्यूकेआरटीसी की ‘पल्लक्की’ बस।

एनडब्ल्यूकेआरटीसी की ‘पल्लक्की’ बस 11 मार्च से होगी शुरू

चित्रदुर्ग, दावणगेरे व उत्तर कन्नड़ के यात्रियों को लाभ

हुब्बल्ली. उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए बेंगलूरु और कारवार के बीच नई ‘पल्लक्की’ स्लीपर बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा 11 मार्च से प्रारंभ होगी और प्रतिदिन दोनों दिशाओं में एक-एक बस संचालित की जाएगी।

इस नई सेवा से चित्रदुर्ग, दावणगेरे और उत्तर कन्नड़ जिले के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। बस मार्ग में अंकोला, गोकर्ण, सिरसी, दावणगेरे और चित्रदुर्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर ठहराव रहेगा।

समय सारिणी के अनुसार, बेंगलूरु से बस रात 8.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे कारवार पहुंचेगी। वहीं कारवार से बस शाम 7.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो रात 8.15 बजे अंकोला, 8.50 बजे गोकर्ण और 10.45 बजे सिरसी होते हुए अगले दिन सुबह 7.30 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।

परिवहन निगम ने बताया कि यात्रियों के लिए अग्रिम टिकट आरक्षण की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रा की योजना पहले से बनाई जा सके।

इसी के साथ एनडब्ल्यूकेआरटीसी ने कुछ अन्य नए मार्गों पर भी बस सेवाएं शुरू की हैं। निगम के उपाध्यक्ष सुनील जे. हनमन्नवर ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए बेलगावी-हुंचा मार्ग पर नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा युगादि पर्व के अवसर पर अथणी से श्रीशैल तक ‘वेगदूत’ बस सेवा 5 मार्च से 18 मार्च तक चलाई जा रही है, जिसके लिए अग्रिम टिकट बुकिंग की सुविधा दी गई है।

निगम ने रोण-एडेयूर और कुमटा-तिरुपति मार्गों पर भी नई बस सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी है। यात्रियों को अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 77609 73412 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *