गैस आपूर्ति बाधित न हो, इसका रखें विशेष ध्यान: महापौरबल्लारी में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करते महानगर निगम महापौर पी. गादेप्पा और नगर निगम आयुक्त मंजुनाथ।

बल्लारी में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर होटल लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

बल्लारी. शहर में संभावित गैस आपूर्ति संकट को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध के कारण एलपीजी आपूर्ति में बाधा की आशंका के बीच नगर के विभिन्न गैस वितरक केंद्रों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया।

महानगर निगम महापौर पी. गादेप्पा और नगर निगम आयुक्त मंजुनाथ ने अचानक कई गैस एजेंसियों का दौरा कर वहां उपलब्ध एलपीजी सिलेंडरों के स्टॉक की जांच की और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि शहर के नागरिकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा की गई गैस बुकिंग का समय पर निपटान सुनिश्चित करना चाहिए और सरकारी छात्रावासों व आवासीय संस्थानों को भी बिना किसी बाधा के सिलेंडर उपलब्ध कराना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों को होटल या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को काला बाजार में नहीं बेचना चाीहए। यदि किसी होटल में व्यावसायिक सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया तो संबंधित होटल का लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा।

महापौर गादेप्पा और आयुक्त मंजुनाथ ने गैस एजेंसी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आपूर्ति और वितरण में पारदर्शिता बनाए रखना अनिवार्य है, ताकि शहर के लोगों को रसोई गैस की कमी का सामना न करना पड़े।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *