पांच राज्यों के चुनाव बाद कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार संभवसलीम अहमद।

कांग्रेस मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने दी जानकारी

कैबिनेट में 50 प्रतिशत नए चेहरों को मौका देने की मांग

विजयपुर. विधान परिषद में कांग्रेस के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना है।

विजयपुर में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सलीम अहमद ने कहा कि मई माह में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों के बाद कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार होने की उम्मीद है। पार्टी के भीतर यह मांग भी उठ रही है कि प्रस्तावित विस्तार में लगभग 50 प्रतिशत नए चेहरों को मंत्रिमंडल में अवसर दिया जाए।

सलीम अहमद ने कहा कि सत्ता के बंटवारे तथा मुख्यमंत्री पद से जुड़े मुद्दों पर अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए करीब 2.9 वर्ष हो चुके हैं और यह सरकार अपने वादों को निभाने वाली सरकार साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच गारंटी योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ छठी गारंटी के रूप में 2.20 लाख लोगों को हकपत्र (स्वामित्व अधिकार (पट्टा) वितरित किए हैं।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सलीम अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को केंद्र में सत्ता में आए 12 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उसने कई वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 15 लाख रुपए देने और 2 करोड़ रोजगार सृजित करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा महंगाई पर भी नियंत्रण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता राज्य सरकार के कर्ज पर सवाल उठाते हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कर्ज पर चर्चा नहीं करते। सलीम अहमद ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक सरकार ने ऋण लेने के मामले में किसी भी वित्तीय नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *