टिकट विवाद पर भाजपा में मनाने की कोशिश तेजलिंगराज पाटिल और बीवाई विजयेंद्र।

लिंगराज पाटिल से मिले प्रल्हाद जोशी और बीवाई विजयेंद्र

बेंगलूरु आकर चर्चा करने का दिया निमंत्रण

हुब्बल्ली. पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज होकर भाजपा अनुशासन समिति के राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लिंगराज पाटिल को मनाने के लिए पार्टी नेतृत्व सक्रिय हो गया है।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने उनसे मुलाकात कर नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र शहर में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने कल्याण मंडप में लिंगराज पाटिल से मुलाकात की और उन्हें बेंगलूरु आकर विस्तृत चर्चा करने का निमंत्रण दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर भी उन्हें मनाने का प्रयास किया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी शनिवार शाम लिंगराज पाटिल के निवास पहुंचे और उनसे लंबी बातचीत की। बताया जाता है कि उन्होंने पाटिल को आश्वस्त किया कि पार्टी भविष्य में उन्हें उचित अवसर देगी और उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।

गौरतलब है कि पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण लिंगराज पाटिल ने असंतोष जताते हुए भाजपा अनुशासन समिति के राज्य अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही पार्टी नेतृत्व उनकी नाराजगी दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *