आलंद कस्बे में मंगलवार दोपहर को हुई भारी बारिश से गिरा सरकारी पी.यू. कॉलेज परिसर में डाला गया शामियाना।
आलंद कस्बे में मंगलवार दोपहर को हुई भारी बारिश से गिरा सरकारी पी.यू. कॉलेज परिसर में डाला गया शामियाना।

कालबुर्गी. आलंद कस्बे में बारिश होने से चुनाव कार्य के लिए आए कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दोपहर में अचानक हुई बारिश के कारण कर्मचारियों को सहारे के लिए जूझना पड़ा। सरकारी पी.यू. कॉलेज परिसर में डाला गया शामियाना जमीन पर गिर गया।
कॉलेज के भीतरी कमरों का उपयोग स्ट्रांग रूम के लिए किया गया है।
बाहरी परिसर में हाई स्कूल, कन्या पीयू कॉलेज के कमरे में कर्मचारी जमा हुए, कॉलेज परिसर में बारिश का पानी भर गया। इसके चलते जिन कर्मचारियों को चुनाव कार्य के लिए संबंधित मतदान केंद्र पर जाना था, वे बाहर आने से कतरा रहे थे। इस बीच चुनाव कार्य का दबाव बढ़ गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *