कर्नाटक में 22 प्रतिशत बारिश की कमी, छह जिलों में येलो अलर्टकर्नाटक में 22 प्रतिशत बारिश की कमी, छह जिलों में येलो अलर्ट

1 जून से 8 अगस्त तक 407.5 मिमी बारिश

दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में 29 प्रतिशत कम वर्षा

हुब्बल्ली। कर्नाटक में मानसून की बेरुखी जारी है। 1 जून से 8 अगस्त तक राज्य में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में राज्य में 407.5 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य बारिश 519.6 मिमी होनी चाहिए थी।

तटीय कर्नाटक के तीन जिलों में 21 प्रतिशत, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक में 8 प्रतिशत और दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक में 29 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।

बेंगलूरु दक्षिण में सबसे अधिक कमी

राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। हालांकि, बेलगावी में सामान्य से 25 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। बीदर में 8 प्रतिशत और बागलकोट में 4 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई।

इसके विपरीत बेंगलूरु दक्षिण जिले में 90 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज हुई है, जो राज्य में सबसे अधिक है। हासन में 60 प्रतिशत, बेंगलूरु में 56 प्रतिशत और कोलार में 52 प्रतिशत बारिश कम हुई है। अन्य जिलों में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

छह जिलों में आज और कल येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलूरु, कोडगु और शिवमोग्गा जिलों में 9 और 10 अगस्त को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

रविवार को दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तर अंदरूनी कर्नाटक के बेलगावी, गदग, बागलकोट, धारवाड़ और हावेरी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं शिवमोग्गा, चिक्कमगलूरु और कोडगु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

बल्लारी, मैसूरु, बेंगलूरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोलार, मंड्या, रामनगर, तुमकूरु और हासन में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 अगस्त के बाद राज्य में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *