बसवराज होरट्टी ने जताई नाराजगी
हुब्बल्ली.
विधान परिषद में सभापति बसवराज होरट्टी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर नजर डालें तो सभ्य लोगों को राजनीति में नहीं होना चाहिए, ऐसी स्थिति बनी हुई है।
शहर के लैमिंगटन स्कूल मतदान केंद्र में बुधवार को सपरिवार वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते होरट्टी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उम्मीदवार मतदाताओं को लालच दे रहे हैं। पता चला है कि हर वोट के लिए पांच हजार दिए हैं। कुछ मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए।
लोगों को लालच, बहकावे में न आकर विकास को देखकर मतदान करना चाहिए। आज की राजनीति दुषित हो गई है, विकास आधारित राजनीति हाशिए पर चली गई है। प्रचार केवल आरोप-प्रत्यारोप तक ही सीमित था। ऐसी व्यवस्था बदलनी चाहिए।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *