कलसा-बंडूरी परियोजना अटकी, दिल्ली जाएगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडललोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली।

मंत्री जारकीहोली ने कहा

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा

बागलकोट-दावणगेरे को बताया मजबूत गढ़

बेलगावी. लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि कलसा-बंडूरी नाला मोड़ परियोजना को लेकर राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अभी तक अनुमति नहीं मिलने पर कर्नाटक सरकार अब सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली भेजने की तैयारी में है।

इस बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जारकीहोली ने कहा कि हिप्परगी बैराज का 22वां गेट टूटने से 2.5 से 3.5 टीएमसी पानी व्यर्थ बह गया, जिससे कृष्णा नदी क्षेत्र में जल संकट गहराया है। साथ ही महाराष्ट्र सरकार से अतिरिक्त पानी छोडऩे के लिए राज्य के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र भी जाएगा।

उपचुनाव पर कांग्रेस का भरोसा

जारकीहोली ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों को कांग्रेस का मजबूत गढ़ बताते हुए कहा कि पार्टी इन दोनों सीटों को हर हाल में बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि बागलकोट से उमेश मेटी को टिकट दिया जाना क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षा के अनुरूप है।

उन्होंने विश्वास जताया कि मेटी परिवार के प्रति जनता में गहरा सम्मान है और पिछले दो महीनों से हम लगातार चुनावी तैयारी कर रहे हैं, इसलिए उनकी जीत में कोई कठिनाई नहीं होगी।

एकजुट कांग्रेस, ‘अहिंदा’ वोट बैंक पर भरोसा

मंत्री ने कहा कि पार्टी के भीतर के सभी गुट अब एकजुट हो चुके हैं और ‘अहिंदा’ (अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित) वर्ग का समर्थन कांग्रेस के साथ है। हमारी सरकार की गारंटी योजनाएं भी इस चुनाव में हमारे पक्ष में काम करेंगी।

भाजपा पर साधा निशाना

जारकीहोली ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुत्व के मुद्दे पर प्रचार कर रही है, जबकि कांग्रेस सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे के साथ मैदान में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेटी परिवार में टिकट को लेकर प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अन्य कोई दावेदार नहीं था।

मंत्री ने कहा कि वे बागलकोट और दावणगेरे दोनों क्षेत्रों में प्रचार करेंगे, हालांकि बागलकोट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *