इलकल (बागलकोट). जयगच्छाधिपति आचार्य पाश्र्वचंद्र एवं डॉ. पदमचंद्र आदि ठाणा-6 इन दिनों बेंगलूरु के राजाजीनगर स्थित जैन स्थानक भवन में विराजित हैं। बुधवार को इलकल जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर संतों के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सज्जनराज मेहता, संदीप मेहता, शुभम सुकलेचा, निधि मेहता, अजीत बोरा, संगीता बोरा, विजय पाडमुखी और विद्याधर रैवनकी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने संतों के सान्निध्य में आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हुए धर्म चर्चा में भाग लिया।

डॉ. पदमचंद्र के साथ हुई विशेष धार्मिक चर्चा के दौरान संतों ने उपस्थित जनों को धर्म ध्यान, संयम और आत्मचिंतन की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धर्म का सार आत्मा की शुद्धि और आंतरिक शांति में निहित है, जिसे नियमित साधना और ध्यान से प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में संतों द्वारा मंगलपाठ का वाचन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अत्यंत प्रेरणादायक और आत्मिक संतोष देने वाला बताया।

जैन समाज अध्यक्ष सज्जनराज मेहता ने कहा कि आचार्य पाश्र्वचंद्र एवं डॉ. पदमचंद्र के दर्शन कर हमें अत्यंत आत्मसंतुष्टि की अनुभूति हुई। उनका आशीर्वाद हमारे जीवन को नई दिशा देता है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *