एडीआर ने जारी की रिपोर्ट
हुब्बल्ली.
कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2018 की तुलना में गंभीर आपराधिक मामलों वाले विधायकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निर्वाचित विधायकों की आपराधिक, वित्तीय और शैक्षिक पृष्ठभूमि की जानकारी एडीआर (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स) ने जारी की है।
यह रिपोर्ट विधान सभा के लिए चुने गए 224 विधायकों में से सर्वज्ञननगर विधायक केजे जॉर्ज को छोडक़र शेष 223 विधायकों की जानकारी के आधार पर तैयार की गई है।
2023 के विधानसभा चुनाव में विजयी हुए विधायकों में 122 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायक हैं। 2018 में 77 विधायकों के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज हुए थे।
2023 में चुने गए विधायकों में 71 गंभीर अपराध वाले हैं। 2018 में 54 विधायकों के खिलाफ ऐसे मामले दर्ज किए गए थे।
……..

हत्या का मामला दर्ज विधायक – 01
हत्या के प्रयास का आरोप लगे विधायक – 03
महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आरोप लगे विधायक – ०7
दुष्कर्म का आरोप लगे विधायक – ०1
………..
पार्टीवार आपराधिक मामले वाले विधायकों की संख्या
पार्टी – आपराधिक विधायकों की संख्या – प्रतिशत
कांग्रेस – 78 – 58 प्रतिशत
भाजपा – 34 – 52 प्रतिशत
जेडीएस – ०9 – 47 प्रतिशत
केआरपीपी – ०1 – 100 प्रतिशत
………
पार्टीवार गंभीर आपराधिक मामले की पृष्ठभूमि वाले विधायक
कांग्रेस – 40 – 30 प्रतिशत
भाजपा – 23 – 35 प्रतिशत
जेडीएस – ०7 – 37 प्रतिशत
केआरपीपी – 01 – 100 प्रतिशत
……….
2023 में करोड़पति विधायक – 217
2018 में करोड़पति विधायक – 215
………
पार्टीवारा करोड़पति विधायक
कांग्रेस – 132 – 99 प्रतिशत
भाजपा – 63 – 96 प्रतिशत
सर्वोदय कर्नाटक पार्टी – ०1 – 100 प्रतिशत
केआरपीपी – 01 – 100 प्रतिशत
निर्दलीय – ०2 – 100 प्रतिशत
…………
विधायकों की शैक्षिक जानकारी
पहली से 12 वीं कक्षा – 79
स्नातक – 139
डिप्लोमा डिग्री – ०5
………
विधायक की उम्र
25 से 50 वर्ष – 64
51 से 80 वर्ष – 156
80 से अधिक – ०3
……..
विधायकों का लिंगानुपात
पुरुष – 213
महिला -10

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *