चिक्कमगलूरु में केरल की छात्रा लापतामाणिक्यधारा जलप्रपात में छात्रा की तलाशी में जुटे पुलिस कर्मी। लापता छात्रा नंदना।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

मुल्लय्यनगिरी-बाबाबुडनगिरी घूमने आई 10वीं की छात्रा अचानक गायब

ड्रोन और आपदा दल की मदद से तलाश जारी

चिक्कमगलूरु. कर्नाटक के पर्यटन स्थल चिक्कमगलूरु में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। केरल से परिवार के साथ घूमने आई 10वीं कक्षा की एक छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार और प्रशासन में हडक़ंप मच गया है।

पर्यटन के दौरान हुई घटना

केरल के पालक्काड से करीब 40 लोगों का समूह मुल्लय्यनगिरी और बाबाबुडनगिरी क्षेत्र की सैर पर आया था। यह समूह चंद्रद्रोण पर्वत श्रृंखला स्थित प्रसिद्ध माणिक्यधारा जलप्रपात देखने गया था।

इसी दौरान शाम करीब 5.30 बजे छात्रा नंदना अचानक लापता हो गई। पहले परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन जब रात 8 बजे तक कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सघन खोज अभियान चलाया गया। जंगल और पहाड़ी इलाकों में तलाशी की जा रही है। टॉर्च और विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।

थर्मल ड्रोन से निगरानी

जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दयाम ने बताया कि थर्मल ड्रोन की मदद से सुबह 4.30 बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

आपदा प्रबंधन टीम भी जुटी

सुबह होते ही आपदा प्रबंधन दल भी मौके पर पहुंच गया और खोज अभियान को और तेज कर दिया गया है। कठिन पहाड़ी और घने जंगल वाले क्षेत्र में तलाश जारी है।

चिंता में परिवार, उम्मीद बरकरार

घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *