दावणगेरे उपचुनाव के बाद कांग्रेस में घमासानसांदर्भिक फोटो।

कई दिग्गजों के बीच अंदरूनी टकराव

दावणगेरे उपचुनाव के बाद खुली गुटबाजी

जमीर बनाम सलीम-रिजवान खेमे में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

हुब्बल्ली. कांग्रेस में मुस्लिम नेतृत्व को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव के बाद यह टकराव तेज हो गया है, जहां अलग-अलग गुट नेतृत्व के अवसर को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।

जमीर खेमे की मजबूत दावेदारी

राज्य के प्रभावशाली मंत्री जमीर अहमद खान को लंबे समय से मुस्लिम समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है। वे सिद्धरामय्या के करीबी माने जाते हैं और समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ भी रही है। हालांकि, उनके बढ़ते प्रभाव को लेकर पार्टी के भीतर ही असंतोष उभर रहा है।

उभरते चेहरे भी मैदान में

दूसरी ओर सलीम अहमद, रिजवान अरशद, एनए. हैरिस और तनवीर सेठ जैसे नेता भी समुदाय में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। इन नेताओं को डीके. शिवकुमार के खेमे से जुड़ा माना जा रहा है।

टिकट विवाद से बढ़ी दरार

दावणगेरे उपचुनाव में अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट देने को लेकर मतभेद सामने आए। जमीर अहमद खान ने अब्दुल जब्बार के समर्थन में आवाज उठाई थी, लेकिन पार्टी ने एसएस. मल्लिकार्जुन के पुत्र को उम्मीदवार बनाया। इस फैसले से कुछ नेताओं में नाराजगी देखी गई।

प्रचार में दिखी दूरी

चुनाव प्रचार के दौरान जमीर अहमद खान की सीमित भागीदारी और अन्य नेताओं की सक्रियता ने गुटबाजी को और उजागर किया। हालांकि, एक दिन के प्रचार में उन्हें मिला भारी जनसमर्थन उनकी लोकप्रियता का संकेत रहा।

नेतृत्व की दौड़ निर्णायक मोड़ पर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस में मुस्लिम नेतृत्व को लेकर चल रही यह प्रतिस्पर्धा आने वाले समय में पार्टी की दिशा तय कर सकती है। दोनों गुट अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं।

फिलहाल, यह ‘शीत युद्ध’ किस रूप लेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *