रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह
चेतन बिजनेस स्कूल में आयोजित मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी
20 से ज्यादा कंपनियां शामिल
हुब्बल्ली. शहर के चेतन बिजनेस स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मेले में 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर तलाशे।
20 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा
रोजगार मेले में मुत्तूट फाइनेंस, प्रोफिशिएंट माइंड्स, वर्क क्यूबिकल्स, तनिष्क और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया था। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मेले के दौरान 300 से अधिक रिक्त पदों को भरा गया, जिससे कई युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
मेले का उद्घाटन हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के पार्षद राजन्ना कोरवी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें रोजगार से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्था का सराहनीय प्रयास
संस्था के निदेशक वीएम. कोरवी ने कहा कि युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से जोडऩे का उद्देश्य सफल रहा है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में प्लेसमेंट निदेशक अरुण रजपूत, एमएन. माणिक, रमाकांत कुलकर्णी, चैत्रा बादामी और भाग्यश्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

