हुब्बल्ली-बेलगावी से हैदराबाद तक सीधी कनेक्टिविटी
6 जिलों को मिलेगा लाभ
हुब्बल्ली. उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम ने उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘राज रथ’ नाम से नई एसी स्लीपर बस सेवा शुरू की है। यह सेवा बेलगावी और हुब्बल्ली से हैदराबाद तक संचालित होगी।
दो मार्गों पर रोजाना 4 बसों का संचालन
नई सेवा के तहत प्रतिदिन चार बसें चलाई जाएंगी, जिससे उत्तर कर्नाटक के छह जिलों—धारवाड़, गदग, कोप्पल, रायचूर, बागलकोट और बेलगावी के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
बेलगावी-हैदराबाद रूट
बेलगावी से बस शाम 7.29 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वापसी में बस शाम 7.30 बजे हैदराबाद से निकलकर सुबह 8.30 बजे बेलगावी पहुंचेगी।
इस मार्ग पर बस बागलकोट, लिंगसूर और रायचूर होते हुए चलेगी।
किराया 1,683 रुपए है।
हुब्बल्ली-हैदराबाद रूट
हुब्बल्ली से बस शाम 7.34 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वापसी में रात 9.16 बजे हैदराबाद से निकलकर सुबह 8.15 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी।
यह बस गदग, कोप्पल, गंगावती और रायचूर मार्ग से संचालित होगी।
किराया 1,602 रुपए है।
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
‘राज रथ’ बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, जो खासकर रात्रिकालीन लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक बनाती हैं। यात्रियों को बेहतर नींद और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
यात्री कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अग्रिम टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 77609 91555 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
परिवहन निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस नई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सुरक्षित, सुविधाजनक यात्रा का अनुभव करें।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

