हवा में घंटों मंडराता रहा विमानफ्लाई91 विमान।

खराब मौसम के चलते हुब्बल्ली में नहीं उतर सका फ्लाई91, यात्रियों में मचा हडक़ंप

हुब्बल्ली. फ्लाई 491 की एक उड़ान रविवार को खराब मौसम के कारण घंटों तक आसमान में चक्कर लगाती रही, जिससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। अंतत: विमान को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलूरु की ओर मोडक़र सुरक्षित लैंड कराया गया।

हुब्बल्ली में लैंडिंग में आई बाधा

यह विमान हैदराबाद से हुब्बल्ली के लिए रवाना हुआ था और शाम करीब 4.30 बजे हुब्बल्ली पहुंचना था। लेकिन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो जाने के कारण पायलट को लैंडिंग में कठिनाई का सामना करना पड़ा। विमान करीब तीन घंटे तक हुब्बल्ली के आसपास आसमान में मंडराता रहा।

यात्रियों में घबराहट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लंबे समय तक उड़ान जारी रहने से यात्रियों में डर और घबराहट फैल गई। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें यात्री प्रार्थना करते और एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। पायलट ने यात्रियों को शांत रहने की अपील करते हुए स्थिति की जानकारी दी।

सुरक्षा को प्राथमिकता, बेंगलूरु डायवर्ट

अधिकारियों के मुताबिक, जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को बेंगलूरु डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। वहां विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। बाद में रात करीब 11 बजे मौसम सामान्य होने पर वही विमान हुब्बल्ली पहुंचा और सुरक्षित उतरा। उस समय विमान में कुल 18 यात्री सवार थे।

अचानक मौसम खराब

हुब्बल्ली एयरपोर्ट के निदेशक रूपेश कुमार ने बताया कि कोल्हापुर-हुब्बल्ली क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था। ऐसे हालात में विमान को हवा में होल्ड करना या वैकल्पिक हवाई अड्डे पर उतारना एक सामान्य और सुरक्षित प्रक्रिया है। इस घटना में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी की पुष्टि नहीं हुई है और पूरा निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान पायलट द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरी तरह मानक प्रक्रिया के अनुरूप है और इससे यात्रियों की जान सुरक्षित रहती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *