कर्नाटक में जुलाई की शुरुआत से मानसून होगा सक्रिय

तटीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट

29 जून को कई जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर कर्नाटक के लिए येलो अलर्ट जारी

जुलाई के पहले सप्ताह में फिर तेज होगी मानसूनी गतिविधियां

मौसम विभाग का अनुमान

हुब्बल्ली. कर्नाटक में सुस्त पड़े दक्षिण-पश्चिम मानसून के जुलाई की शुरुआत से फिर सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तटीय कर्नाटक, कोडगु और चिक्कमगलूरु सहित कई जिलों के लिए आगामी दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

रविवार दोपहर जारी नाउकास्ट अलर्ट में अगले तीन घंटों के दौरान बेलगावी, बागलकोट और चामराजनगर जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई।

29 जून के लिए येलो अलर्ट

29 जून को दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बेलगावी, हावेरी, धारवाड़, गदग, कोप्पल, बागलकोट, विजयपुर, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी और बीदर जिलों के लिए भी येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

30 जून और जुलाई की शुरुआत का पूर्वानुमान

30 जून को कोडगु और चिक्कमगलूरु में अत्यधिक बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तटीय कर्नाटक, शिवमोग्गा और हासन में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 जुलाई के बीच मानसून दोबारा जोर पकड़ सकता है। इस दौरान तटीय कर्नाटक के तीनों जिले, कोडगु और चिक्कमगलूरु में 2 और 3 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायचूर, यादगीर, हासन, शिवमोग्गा, हावेरी, गदग, धारवाड़ और बेलगावी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

उत्तर कन्नड़ में बारिश का विराम

उत्तर कन्नड़ जिले में पिछले दो दिनों से मानसूनी गतिविधियां कमजोर पडऩे से बारिश में कमी दर्ज की गई है। पहले जहां 27 और 28 जून को अच्छी बारिश का अनुमान था, वहीं अब अधिकांश क्षेत्रों में धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। इससे किसानों के बीच भी चिंता का माहौल है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के पहले सप्ताह से तटीय और मलेनाडु क्षेत्रों में फिर से अच्छी बारिश शुरू होने की संभावना है।

बेंगलूरु में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *