पहली आय केंद्रीय बैंक में जमा
सीमित जहाजों को ही अनुमति
युद्ध जैसे हालात के बीच समुद्री मार्ग पर नया आर्थिक कदम
तेहरान. तेहरान से बड़ी खबर सामने आई है, जहां होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान ने टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईरान संसद के उपाध्यक्ष हमीद रेजा हाजीबाबाई ने जानकारी दी कि इस व्यवस्था के तहत पहली बार वसूला गया शुल्क केंद्रीय बैंक के खाते में जमा कर दिया गया है।
टोल से पहली कमाई
अधिकारियों के अनुसार, यह ईरान के लिए इस नई नीति के तहत प्राप्त पहली आय है। सरकारी मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, संसद की सुरक्षा समिति ने 30 मार्च को ही इस टोल प्रणाली को मंजूरी दी थी।
सीमित जहाजों को ही अनुमति
सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल ईरान ने केवल चुनिंदा जहाजों को ही होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। इससे वैश्विक समुद्री व्यापार पर असर पडऩे की आशंका जताई जा रही है।
युद्ध जैसे हालात, सामान्य स्थिति दूर
ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर यातायात जल्द सामान्य होने की संभावना नहीं है। मौजूदा तनावपूर्ण हालात के कारण जहाजों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
वैश्विक व्यापार पर असर संभव
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। यहां टोल वसूली शुरू होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, ईरान का यह कदम न केवल क्षेत्रीय तनाव को दर्शाता है, बल्कि वैश्विक आर्थिक और सामरिक संतुलन पर भी असर डाल सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
