महंगी गैस और कमी से मेन्यू सीमित
कई होटल आंशिक रूप से बंद
उडुपी. उडुपी में वाणिज्यिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति की कमी ने होटल उद्योग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण होटल संचालकों को अब वैकल्पिक उपाय अपनाने पड़ रहे हैं।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कुछ होटल पारंपरिक लकड़ी के चूल्हों का सहारा ले रहे हैं, जबकि कई होटल अपने मेन्यू में बदलाव कर सीमित व्यंजन ही परोस रहे हैं। कुछ होटल मालिकों ने ‘शिफ्ट सिस्टम’ अपनाया है, जिसके तहत सुबह केवल सीमित नाश्ता, चाय और कॉफी दी जा रही है, दोपहर में साधारण भोजन परोसा जा रहा है, जबकि शाम और रात की सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई है।
इसके अलावा कई होटल दोपहर और रात के भोजन को सीमित मेन्यू के साथ परोस रहे हैं, जबकि कुछ केवल सुबह और शाम के नाश्ते तक ही सीमित हो गए हैं। होटल संचालक उपलब्ध गैस सिलेंडरों के अनुसार ही अपने दैनिक कारोबार को समायोजित कर रहे हैं।
व्यवसायियों का कहना है कि यदि गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो होटल उद्योग को और अधिक आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
