दावणगेरे जिले में 30 सितंबर तक सभी आधार केंद्रों पर नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध
दावणगेरे. जिले में 5 से 7 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत जिले के सभी आधार केंद्रों पर 30 सितंबर तक यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि आधार नियमों के अनुसार बच्चों के 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर उनके बायोमेट्रिक विवरण का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है।
प्रशासन के अनुसार, समय पर बायोमेट्रिक अपडेट होने से स्कूल प्रवेश, परीक्षाओं, छात्रवृत्ति तथा विभिन्न सरकारी जनकल्याण योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराने की अपील की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
