छात्रों को दी कानूनी और सामाजिक जागरूकता की जानकारी
धारवाड़. कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बेंगलूरु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्कूल शिक्षा विभाग तथा श्रीमती विद्या पी. हंचिनमनी प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पोक्सो अधिनियम तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एन.वी. विजय ने पौधे को जल अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने का संदेश दिया।
पोक्सो कानून की दी जानकारी
कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बेंगलूरु के जिला न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव एच. शशिधर शेट्टी ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव अल्लप्पा एम. बडिगेर तथा स्कूल शिक्षा विभाग के उमेश बोम्मक्कनवर भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
विद्यार्थियों को जागरूक बनाने पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता वीपीएच पीयू कॉलेज के प्राचार्य राजू एस. कडेमनी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून की जानकारी प्राप्त कर जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कर्नाटक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बेंगलूरु के जनसंपर्क अधिकारी बालसुब्रह्मण्य, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशे से दूर रहना और पोक्सो कानून की जानकारी रखना आज के युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता ही अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित समाज के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/

