विजयेन्द्र के साजिश रची जा रही खिलाफएम.पी. रेणुकाचार्य।

एम.पी. रेणुकाचार्य ने लगाया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बदनाम करने की कोशिश का आरोप

राष्ट्रीय नेतृत्व को दी जानकारी

दावणगेरे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र को पद से हटाने संबंधी कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एम.पी. रेणुकाचार्य ने आरोप लगाया कि विजयेन्द्र के खिलाफ सुनियोजित साजिश रची जा रही है। कुछ लोग दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय नेतृत्व को है पूरी जानकारी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेणुकाचार्य ने कहा कि विजयेन्द्र का किसी भी विवाद से कोई संबंध नहीं है। उनके खिलाफ फैलाए जा रहे दुष्प्रचार और साजिश की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित समय आने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में उचित जवाब देगा।

खुलकर सामने आने की दी चुनौती

पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि किसी को पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येडियूरप्पा या प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेन्द्र के नेतृत्व पर आपत्ति है, तो उसे पर्दे के पीछे षड्यंत्र करने के बजाय खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में साहस है तो वह सार्वजनिक रूप से अपना मत व्यक्त करे, न कि गुप्त रूप से पार्टी नेतृत्व को कमजोर करने का प्रयास करे।

रेणुकाचार्य ने दोहराया कि भाजपा नेतृत्व ऐसे प्रयासों से विचलित होने वाला नहीं है और पार्टी संगठन एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *