गोबर फेंककर माहौल बिगाडऩे का आरोप
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार
28 जून की रात हुई थी घटना
दावणगेरे. जिले के जगलूर तालुक के चिक्कमल्लनहोले गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगी नामपट्टिका पर गोबर फेंककर उसे अपवित्र करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 28 जून की रात हुई थी, जिसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर जगलूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।
शांति भंग करने की मंशा का आरोप
पुलिस ने मामले में चिक्कमल्लनहोले गांव निवासी दिनेश (40) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गांव के विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने की मंशा से यह कृत्य किया था। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस टीम को एसपी की सराहना
मामले का शीघ्र खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. एच.टी. शेखर ने पुलिस निरीक्षक सिद्रामय्या बी.एम., उपनिरीक्षक धरेप्पा बालप्पा दोडमनी तथा पुलिसकर्मियों पक्षण्णा, श्रीनिवासमूर्ति, नागभूषण और बसवराज की सराहना की है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
