तीन स्थानों पर छापेमारी, 10.63 लाख रुपए से अधिक नकदी जब्त
दावणगेरे. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित इस्पीत (ताश) जुए के अड्डों पर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को हिरासत में लिया तथा 10.63 लाख रुपए से अधिक नकदी जब्त की है।
विद्यानगर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के समीप स्थित लॉज के कमरे में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. एच.टी. शेखर के निर्देश और नगर डीवाईएसपी शरणबसवेश्वर बी. के मार्गदर्शन में एएनटीएफ (मादक द्रव्य-विरोधी कार्य बल) टीम ने छापा मारा।
पुलिस निरीक्षक के.टी. अन्नय्या के नेतृत्व में पीएसआई सागर अत्तरवाला एवं टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10.50 लाख रुपए नकद बरामद किए। इस संबंध में विद्यानगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
बिलीचोडु थाना क्षेत्र के गुत्तिदुर्ग गांव के पास सडक़ किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस निरीक्षक नूर अहमद के नेतृत्व में एएसआई कृष्णमूर्ति एवं टीम ने छापा मारकर 8 लोगों को हिरासत में लिया तथा 9,150 रुपए जब्त किए। मायकोंडा थाना क्षेत्र के नलकुंद गांव में सार्वजनिक सडक़ पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को पीएसआई अज्जप्पा के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 4,600 रुपए नकद बरामद हुए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

