धारवाड़ में 96.31 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचीं गणना प्रपत्रजिलाधिकारी स्नेहल आर.।

मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत 15.62 लाख प्रपत्र वितरित

84,641 मतदाताओं के स्थानांतरण, मृत्यु व डुप्लीकेट मामलों की पहचान

हुब्बल्ली. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष समग्र पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत धारवाड़ जिले में 16 जुलाई तक 96.31 प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि जिले के बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने 30 जून से घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र वितरित करने का अभियान चलाया है।

जिले में कुल 16,21,961 मतदाता हैं, जिनमें से 15,62,042 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 6,68,373 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो कुल का 41.21 प्रतिशत है।

84 हजार से अधिक मामलों की पहचान

अभियान के दौरान बीएलओ ने 84,641 मतदाताओं से जुड़े विशेष मामलों की पहचान की है। इनमें 41,133 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 15,692 मृत, 4,288 डुप्लीकेट, 23,063 अनुपस्थित तथा 465 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं।

दो विधानसभा क्षेत्रों में शत-प्रतिशत वितरण

नवलगुंद और कुंदगोल विधानसभा क्षेत्रों में सभी पंजीकृत मतदाताओं को शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी वितरण कार्य अंतिम चरण में है।

जिला निर्वाचन अधिकारी स्नेहल आर. ने मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ घर-घर पहुंचें तो वे आवश्यक जानकारी सही ढंग से भरकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण समयबद्ध और त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

जिले में विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति

विधानसभा क्षेत्र — प्रपत्र वितरित — डिजिटाइज्ड

नवलगुंद — 2,15,962 — 1,68,386
कुंदगोल — 1,96,503 — 1,02,155
धारवाड़ — 2,21,461 — 88,932
हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व — 2,26,310 — 66,432
हुब्बली-धारवाड़ मध्य — 2,26,086 — 68,703
हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम — 2,73,118 — 76,142
कलघटगी — 2,02,602 — 97,623

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *