मेरी हार के जिम्मेदार कांग्रेस के स्थानीय नेताकोप्पल में प्रशंसकों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक इकबाल अंसारी।

इकबाल अंसारी का बड़ा आरोप

सिद्धरामय्या के भरोसे कांग्रेस में आया

पार्टी छोडऩे की अटकलों को बताया निराधार

कोप्पल. पूर्व विधायक इकबाल अंसारी ने कोप्पल जिले के कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए अपनी लगातार दो चुनावी हार के लिए स्थानीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि कोप्पल, कनकगिरी और यलबुर्गा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने ही उन्हें हराने के लिए अंदरूनी तौर पर काम किया।

पत्रकारों से बातचीत में अंसारी ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या पर विश्वास करके कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें दो बार टिकट दिया, लेकिन स्थानीय नेताओं का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसके विपरीत, उन्होंने उन्हें चुनाव हराने में भूमिका निभाई।

अंसारी ने कहा कि यदि वे चाहें तो विरोधियों को हराना उनके लिए “दो सेकंड का काम” है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार की नमाज के अवसर पर मस्जिद में केवल एक अपील कर दें तो कांग्रेस को नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन वह धार्मिक आस्था रखने वाले व्यक्ति हैं और इस प्रकार की राजनीति या विश्वासघात में विश्वास नहीं रखते।

उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) या भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी सभी चर्चाएं निराधार हैं। अंसारी ने स्पष्ट किया कि वे आज भी कांग्रेस के साथ हैं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *