छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार की हुई घटना
हुब्बल्ली. गदग जिले के नारेगल कस्बे के नए बस स्टैंड से पशु अस्पताल मार्ग से खेतों की ओर जा रही एक छात्रा के साथ युवक की ओर से अभद्र व्यवहार करने जैसी घटना के बाद भी इस मार्ग को बंद नहीं किया गया है। सरकारी प्रथम श्रेणी कॉलेज, सरकारी पीयू कॉलेज, सरकारी हाई स्कूल सभी एक ही स्थान पर हैं। यहां पहुंचने के और भी रास्ते होने के बावजूद वे सही नहीं हैं। कंटीली झाडिय़ों से भरे इस रास्ते के समीप होने के कारण कई छात्र अनिवार्य रूप से इसी पर निर्भर हैं।

क्षतिग्रस्त सड़क

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब्बिगेरी मार्ग से छात्र स्कूल-कॉलेज जा सकते हैं परन्तु सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और गड्ढों से भरी है। दोनों तरफ खुले शौचालय बने हुए हैं। इसके चलते अधिकांश छात्र पैदल सडक़े पर ही यात्रा कर रहे हैं और असुरक्षा का डर भी है।

मनमानी करते हैं समाजकंटक

स्थानीय निवासी एम.एस धडेसूरमठ ने बताया कि यहां की बर्बाद जमीनों पर ज्यादा लोग नहीं रहते हैं। मोड़ पर दूर निकल गए लोग कहीं नजर नहीं आते हैं। इसी का फायदा उठाकर समाजकंटक मनमानी कर रहे हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *