बच्चों ने भरे सड़क के गड्ढेसडक़ के गड्ढे भरता बच्चा।

कुदाल-टोकरी लेकर सडक़ पर उतरे तीन छात्र

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिखाया आईना

चिक्कमगलूरु। सडक़ पर पड़े विशाल गड्ढों से वाहन चालकों की परेशानी देखकर तीन स्कूली बच्चों ने खुद सडक़ पर उतरकर गड्ढे भर दिए। बच्चों की इस पहल ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए।

घटना जिले के कलसा तालुक के हलुवल्ली गांव में शनिवार को हुई। कलसा-बालेहोन्नूर को जोडऩे वाली मुख्य सडक़ लंबे समय से बदहाल है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा था।

कुदाल-टोकरी लेकर सडक़ पर उतरे बच्चे

शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद गांव के तीन छात्र कुदाल और टोकरी लेकर सडक़ पर पहुंच गए। उन्होंने सडक़ किनारे से मिट्टी लाकर बड़े-बड़े गड्ढों में डाली और उन्हें समतल किया।

बच्चों की इस छोटी-सी पहल ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों ने बच्चों की सामाजिक संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि जिनका काम सडक़ की मरम्मत करना है, उन्हें इन बच्चों से सीख लेने की जरूरत है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *