नाश्ता करते ही 33 छात्र बीमार, दो की हालत गंभीरअफजलपुर में मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय के छात्रों के बीमार पडऩे के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते स्थानीय नागरिक।

मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय में बासी पोहा खाने की आशंका

राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर लोगों का प्रदर्शन

अफजलपुर (कलबुर्गी)। कलबुर्गी जिले के अफजलपुर तालुक के करजगी गांव स्थित समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय में गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद 33 छात्र अचानक बीमार पड़ गए। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर विद्यालय प्रशासन ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों को बेहतर इलाज के लिए अफजलपुर तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नाश्ता करते ही 33 छात्र बीमार, दो की हालत गंभीर
अफजलपुर तालुक अस्पताल में भर्ती छात्र।

दो छात्रों की हालत गंभीर

सरकारी सार्वजनिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि छात्रों ने सुबह बासी पोहा खाने के कारण भोजन विषाक्तता (फूड पॉइजनिंग) का शिकार हुए। कुल 33 प्रभावित छात्रों में से 31 का इलाज अफजलपुर अस्पताल में किया गया, जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए कलबुर्गी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

अधिकारियों ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। विद्यार्थियों के बीमार होने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए भोजन के नमूनों और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है।

विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक एम.वाई. पाटील ने मोरारजी देसाई आवासीय विद्यालय और बाद में अफजलपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को सभी विद्यार्थियों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाही के विरोध में राजमार्ग जाम

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने छात्रावास में भोजन वितरण में कथित लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की मांग की।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *