मतदाता जागरूकता की अलख जगाने निकली साइकिल-बाइक रैलीमतदाता जागरूकता की अलख जगाने निकली साइकिल-बाइक रैली

धारवाड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 अभियान के तहत जिला स्वीप समिति द्वारा शनिवार को धारवाड़ में भव्य साइकिल एवं बाइक रैली निकाली गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी भुवनेश पाटील ने कर्नाटक कॉलेज सर्किल से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। विशेष पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं का नाम जोडऩा तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना है।

रैली कर्नाटक कॉलेज सर्किल से शुरू होकर सप्तापुर, जयनगर, श्रीनगर, उदय हॉस्टल, हिंदी प्रचार सभा और कोर्ट सर्किल होते हुए जुबली सर्किल पहुंची। यहां प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और नागरिकों से समय पर अपने नाम का सत्यापन कराने तथा विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम में धारवाड़ जिला सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एस.एफ. सिद्धनगौडर, जिला पंचायत के योजना निदेशक बी.एस. राठौड़, समग्र शिक्षा कर्नाटक के उप परियोजना समन्वयक एम. हुडेदमनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *