पीएसआई नियुक्ति अनियमतिता प्रकरण
कलबुर्गी.
पीएसआई नियुक्ति अनियमितता मामले के संबंध में सीआईडी की ओर से गिरफ्तार रायचूर जिले के लिंगसुगूर उपविभाग के डीवाईएसपी मल्लिकार्जुन साली तथा कलबुर्गी के फिंगरप्रिंट विभाग के आनंद मैत्री समेत 12 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
गृह विभाग की ओर से जारी निलंबन आदेश को जिला पुलिस अधीक्षक इशा पंत को भेजा गया था। आदेश पत्रों को कर्मचारियों के जरिए शहर के ऐवान ए शाही में पूछताछ का सामना कर रहे मल्लिकार्जुन साली तथा आनंद मैत्री को शनिवार को पहुंचाया गया। दो पीएसआई समेत 10 जने कर्मचारियों को कलबुर्गी पुलिस आयुक्त डॉ. वाईएस रविकुमार ने निलंबित किया है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीएसआई श्रीशैलम्मा, नजमा सुल्ताना, एएसआई शशिकुमार, लता, हैड कान्सटेबल पारुबाई, जयभीम, शरणबसप्पा, दामोदर, पुलिस कान्सटेबल प्रदीप, राजश्री को निलंबित किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *