धारवाड़ से राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ, जड़ी-बूटी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद संवर्धन का संदेश
धारवाड़। पतंजलि योगपीठ कर्नाटक की ओर से जोशी गली स्थित गरडी मने योग केंद्र में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर जड़ी-बूटी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राज्यभर में 25 हजार से अधिक औषधीय पौधों के नि:शुल्क वितरण, रोपण और संरक्षण के महाअभियान का शुभारंभ किया गया।
पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश
कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि योगपीठ कर्नाटक के वरिष्ठ राज्य प्रभारी भंवरलाल आर्य ने किया। उन्होंने सैकड़ों औषधीय पौधों का वितरण करते हुए कहा कि अगस्त माह में कर्नाटक के सभी जिलों, शहरों, तालुकों, गांवों और वार्डों में 25 हजार से अधिक औषधीय पौधों के वितरण और संरक्षण का अभियान धारवाड़ से प्रारंभ किया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेद के संवर्धन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने नागरिकों से जन्मदिन एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण, अग्निहोत्र तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के पार्षद शंकर शेळके, डॉ. लता एस. मुल्लूर, उमा अगड़ी, रमेश सुलाखे, लीलावती सांब्राणी, बसवराज मुम्मिगट्टी, उमेश कुलकर्णी, बसवराज हिरेमठ सहित बड़ी संख्या में योग साधकों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

