मधु बंगारप्पा को मंत्री बनने पर दी बधाई
सरकार गिराना भाजपा का उद्देश्य नहीं
किसानों के मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
धारवाड़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कुमार बंगारप्पा ने कहा है कि पार्टी में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन फिलहाल भाजपा आलाकमान के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। आलाकमान ने कुछ समय तक शांत रहने को कहा है। हम उसके आदेश के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उचित समय का इंतजार कर रहे हैं।
भाई को मंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं
राजनीतिक मतभेदों के बावजूद कुमार बंगारप्पा ने अपने भाई मधु बंगारप्पा को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से मधु बंगारप्पा को बधाई देता हूं। उन्होंने सोराब क्षेत्र और शिवमोग्गा जिले के लिए अच्छा काम किया है। अब मंत्री के रूप में भी वे अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएं, यही मेरी शुभकामना है।
सरकार गिराने की कोई मंशा नहीं
कुमार बंगारप्पा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य कांग्रेस सरकार को अस्थिर करना नहीं है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह सरकार अधिक समय तक नहीं चलेगी और करीब डेढ़ वर्ष का ही कार्यकाल शेष है। भाजपा का ध्यान फिलहाल उत्तर कर्नाटक के सूखाग्रस्त जिलों का दौरा कर किसानों की समस्याओं को उठाने पर है।
उन्होंने भाजपा-जेडीएस गठबंधन का भी समर्थन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन से पार्टी को लाभ मिला और गठबंधन धर्म का सम्मान किया जाना चाहिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

