मुख्यमंत्री सम्मानपूर्वक निर्णय की जानकारी देते तो संतोष होता
आलाकमान पर टिप्पणी से किया इनकार
दावणगेरे। पूर्व आबकारी मंत्री आर.बी. तिम्मापुर ने कहा कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिलने का कोई मलाल नहीं है, लेकिन यदि मुख्यमंत्री कारण बता देते तो बेहतर होता। अगर मुख्यमंत्री कहते कि नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है, इसलिए आपको मंत्री नहीं बनाया जा रहा, तो हमें भी संतोष होता।
पत्रकारों से बातचीत में तिम्मापुर ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री को अपनी पसंद के अनुसार मंत्रिमंडल गठित करने का अधिकार है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें मंत्री पद नहीं मिला, इसका उन्हें कोई व्यक्तिगत दुख नहीं है, लेकिन निर्णय की जानकारी अधिक सम्मानजनक तरीके से दी जा सकती थी।
वायरल ऑडियो पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है। “मैं कांग्रेस का अनुशासित सिपाही हूं। आलाकमान और पार्टी नेतृत्व के निर्णयों का हमेशा सम्मान करता हूं। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कोई बयान मैंने नहीं दिया।
तिम्मापुर ने कहा कि महात्मा गांधी और केंपेगौड़ा जैसे महापुरुषों पर भी आरोप लगाए गए थे। उसी तरह अब उनके खिलाफ भी निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। उनका नाम अनावश्यक विवादों में घसीटना उचित नहीं है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

