बीदर के कायाकल्प के लिए 200 करोड़ रुपए, पारदर्शी प्रशासन पर सरकार का जोरडॉ. यतींद्र सिद्धरामय्या।

डॉ. यतींद्र सिद्धरामय्या ने कहा

यूजीडी कार्य शीघ्र पूरा करने, ई-खाता, जीपीएस मैपिंग और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

बीदर। नगर विकास मंत्री डॉ. यतींद्र सिद्धरामय्या ने कहा कि राज्य सरकार बीदर के समग्र विकास, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बीदर महानगर निगम एवं शहरी विकास प्राधिकरण की प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महानगर निगम में रिक्त सफाई कर्मियों के पदों को शीघ्र भरा जाए तथा कार्यरत कर्मचारियों को प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यूआइडीएफ योजना के तहत 45 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आवश्यकता पडऩे पर संशोधित प्राक्कलन ( रिवाइज्ड एस्टीमेट) भेजा जाए। भविष्य की जनसंख्या और पेयजल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए नए जल शोधन संयंत्र स्थापित करने और शहर में भूमिगत जल निकासी (यूजीडी) कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यावसायिक परिसर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य होगी। फुटपाथ व्यापारियों के लिए अलग बाजार विकसित किया जाएगा तथा बिदरी (बांस) कला को प्रोत्साहित करने के लिए उद्योग स्थापना की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने शहर की सभी संपत्तियों की जीपीएस मैपिंग, समय पर इ-खाता वितरण, बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना तथा कचरा पृथक्करण मशीनें खरीदने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने बीदर महानगर निगम के समग्र विकास के लिए 200 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं, जिनका उपयोग शहर की तस्वीर बदलने वाली योजनाओं पर किया जाएगा।

बैठक में विधायक रहीम खान, महानगर निगम आयुक्त मुकुल जैन तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *