भद्रा बांध का जलस्तर बढऩे से किसानों में उम्मीद
आश्लेषा की बारिश ने दी राहत
7 अगस्त तक वर्षा का पूर्वानुमान, बागवानी फसलों के लिए विभाग की विशेष सलाह
दावणगेरे। लंबे इंतजार के बाद दावणगेरे जिले में मंगलवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। इस सीजन की सबसे तेज बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया, वहीं भद्रा बांध का जलस्तर बढऩे से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई। जून और जुलाई में अल नीनो के प्रभाव से सामान्य से कम वर्षा होने के कारण खेती प्रभावित हुई थी, लेकिन अगस्त की शुरुआत राहत लेकर आई है।
मंगलवार दोपहर शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक तेजी से हुई, जिससे शहर की सडक़ों पर पानी भर गया और नालियां भी साफ हो गईं। जिले के चन्नागिरी, जगलूर, हरिहर, न्यामति और संतेबेन्नूर सहित कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। चन्नागिरी में सर्वाधिक 8.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि दावणगेरे, हरिहर, होन्नाली, जगलूर और न्यामति में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक जिले में कुल 12.8 मिमी वर्षा होने का अनुमान जताया है। इस दौरान प्रतिदिन 1 से 6 मिमी तक बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
बागवानी विभाग ने किसानों को सुपारी के छिलकों का उपयोग मल्चिंग के रूप में करने, कम्पोस्ट कल्चर और ट्राइकोडर्मा के प्रयोग की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी, पानी की बचत होगी और सूखे जैसी परिस्थितियों से फसलों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

