देशभक्ति हर दिन के जीवन का हिस्सा बने : शंकर पाटील मुनेनकोप्पनवलगुंद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई बाइक रैली में भाग लेते पूर्व मंत्री शंकर पाटील मुनेनकोप्प।

नवलगुंद में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बाइक रैली

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

हुब्बल्ली। पूर्व मंत्री शंकर पाटील मुनेनकोप्प ने कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने जीवन को बेहतर बनाने का अवसर देती है, देशभक्ति को भूलकर जीवन जीने का अधिकार नहीं। देश के प्रति प्रेम और सम्मान हर नागरिक के मन में निरंतर बढऩा चाहिए।

वे 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुब्बल्ली तालुक के किरेसूर गांव से नवलगुंद शहर तक आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

देश की प्रगति में योगदान दें

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझते हुए देश की प्रगति में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। देशभक्ति केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह रोजमर्रा के जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए।

कई गांवों से गुजरी रैली

किरेसूर गांव से शुरू हुई बाइक रैली हेबसूर, करलवाड़, कालवाड़, अरेकुरहट्टी और यमनूर होते हुए नवलगुंद शहर पहुंची। इसके बाद रैली ने शहर की प्रमुख सडक़ों पर भ्रमण किया। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर गंगप्पा मनमी, षण्मुख गुरिकार, मंजुनाथ गणि, रोहित मत्तिहल्ली, सिद्धनगौड़ा पाटील, राजुगौड़ा पाटील, शिवण्णा शेट्टर, यल्लप्पा गणि, सदानंद गालप्पनवर, प्रभु बुलगण्णनवर सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *