पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह होगा
हुब्बल्ली। जिला प्रशासन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त को सुबह 11 बजे धारवाड़ के कर्नाटक कुलपुरोहित आलूर वेंकटराव सांस्कृतिक भवन में डी. देवराज अरसु की 111वीं जयंती मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी गीता सी.डी. की अध्यक्षता में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान में डी. देवराज अरसु का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सरकारी नियमों के अनुसार जयंती समारोह को सार्थक एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
उन्होंने कहा कि जयंती के उपलक्ष्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा एसएसएलसी, पीयूसी, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उपनिदेशक गंगाधर दोड्डमनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

